शिक्षक नोकरी में फर्जीवाड़ा, 20 शिक्षक को हटाया
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
हाइकोर्ट के आदेश पर मोहनपुर पंचयात के 20 शिक्षक का पंचयात सचिव ने नियोजन रद्द किया
पटना हाइकोर्ट के सीडब्ल्यूजीसी 5211/2010 के आदेश के आलोक में मोहनपुर के पंचयात सचिव ने उत्क्रमित एवं प्राथमिक विद्यालय के 20 शिक्षक एवं शिक्षिका का नियोजन रद्द कर दिया है। ये नियोजन वर्ष 2006 में किया गया था। नियोजन से बंचित चितरंजन कुमार ने ये मामला हाइकोर्ट में दायर किया था। जिन शिक्षक का नियोजन रद्द किया गया है उनमें बबिता कुमारी, विपुल कुमारी, दीपक कुमार चौधरी सभी नव प्राथमिक विद्यालय मदनपुर, मनोज कुमार शर्मा, कुमारी मनिला सभी नव प्राथमिक विद्यालय गोशाय टोला, रेणु कुमारी, बिजेंद्र कुमार नव प्रथमिक विदयालय मेनमा, सुमन कुमारी, बम कुमार पासवान, बिपिन कुमार सिंह, मो नफीस आलम, मुज्जफर यास्मीन सभी प्राथमिक मकतब उसराही, नीलम कुमारी, पूनम कुमारी, अरुण कुमार यादव सभी प्राथमिक विद्यालय बेला टोल, नंदलाल पासवान, मीना कुमारी, राणा प्रताप राय, अजय कुमार खां, अजय कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर के शिक्षक को पंचयात नियोजन इकाई ने रद्द कर दिया है। हालांकि एक शिक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि पंचयात सचिव को हाइकोर्ट के द्वारा चार शिक्षक के बारे में करवाई करने का निर्देश था। लेकिन पंचयात सचिव ने सभी शिक्षक का नियोजन रद्द कर दिया। हालांकि नियोजन रद्द ये शिक्षक हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें